सादगी के साथ मनाया गया श्रीपरशुराम जन्मोत्सव,कोरोना खात्मे के लिए संगठनों ने भगवान परशुराम से की प्रार्थना

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव बिभिन्न संगठनों ने बहुत ही सादगी के साथ मनाया। प्रति वर्ष इस पर्व पर संगठनों द्वारा बिभिन्न कार्यक्रम व विशाल शोभायात्रा निकाला जाता था। मगर इस बार कोरोना संकट की वजह से बृहद स्तर के कार्यक्रम स्थगित करके लोगों ने घरों में पूजा अर्चना किया। उसी क्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना देवीपाटन मंडल गोण्डा द्वारा करनैलगंज क्षेत्र के बरांव में कोविड नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। संगठन के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर महामारी के खात्मे की कामना की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अशोक पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, जिला अध्यक्ष गोण्डा लक्ष्मी शंकर तिवारी, जिला प्रभारी श्याम किशोर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, ब्लॉक महामंत्री लवकुश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
तो वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा के पं अभिषेक शुक्ल शिवम की अगुवाई में करनैलगंज क्षेत्र के पं संजय दुबे के निवास पर ब्राम्हण संगठन के सदस्यों ने विधि विधान से परशुराम जन्मोत्सव मनाया। जिसमें कोविड नियमों का पालन करते हुए भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यर्पण कर वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा-पाठ एंव हवन पूजन किया गया। देश को कोरोना संकट से उबारने के लिए सदस्यों ने भगवान परशुराम से प्रार्थना किया तथा सुख शांति समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मोहित राज, जिलाउपाध्यक्ष पं राजाबाबू तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष पं अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form