घर पर मिला जिलाबदर अपराधी,पुलिस ने उठाया

गोण्डा -  आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरस्कार घोषित/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया था।
जिसके अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 06 महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया था फिर भी अभियुक्त गोण्डा जनपद में निवास कर रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form