थाना मनकापुर पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरस्कार घोषित/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 06 महीने के लिये जिलाबदर घोषित किया गया था फिर भी अभियुक्त गोण्डा जनपद में निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वार विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form