सरिया चोरी का मामला,नगदी सहित 4 लाख रु बरामद, 2 गिरफ्तार

गोण्डा -  बीते 8 फरवरी को राजेश ट्रेडर्स ऐसबाग लखनऊ के मालिक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के समक्ष जनसुनवाई में पेश होकर ट्रक सहित सरिया चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा प्रथम दृष्टया ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल थाना वजीरगंज पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें जनपद की एस0ओ0जी0 व थाना वजीरगंज की संयुक्त टीम ने 12 घण्टे के अन्दर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से व्यापारी का 40 लाख का माल मय ट्रक सहित बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने शेष चोरी गए माल (सरिया) की बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना वजीरगंज पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 14.02.2022 को एस0ओ0जी0 व थाना वजीरगंज की संयुक्त टीम ने घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्तों-01. अजय कुमार, 02. सकील को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 कुन्टल सरिया व 330000 रूपये की नगदी बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना वजीरगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अजय कुमार तिवारी पुत्र स्व0 धनश्याम तिवारी नि0ग्राम 164 सलई पुरवा जेठ पुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. सकील पुत्र हफीज नि0ग्रा0 सोहना लोहसा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-34/22, धारा 408,420,411 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 330000 रू0 नगद।
02. 11 कुन्टल सरिया।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. थानाध्यक्ष वजीरगंज राकेश सिंह मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील कुमार मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form