जिलाबदर घोषित दुर्गापासी मिला क्षेत्र में,तो पुलिस ने धर दबोचा

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरस्कार घोषित/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया था।
जिसके क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त दुर्गापासी को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा दिनांक 01.11.2021 को जिलाबदर घोषित किया गया था। जिलाबदर होने के बाद भी अभियुक्त जनपद गोण्डा  में निवास कर रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. दुर्गापासी पुत्र मुन्नापासी नि0 पूरे महौलिया थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-16/22, धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form