कर्नलगंज:भूमि बैनामा हेतु आये वृद्ध की हत्या में 3 आरोपी गिरफ्तार

करनैलगंज/गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के 03 वांछित अभियुक्तों-01. सोनल सिंह, 02. पंकज सिंह, 03. शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने मृतक हरिदेव सिंह जो हार्ट के मरीज थे, को जमीन बैनामा कराने के नाम पर खीचा तानी की थी। जिससे हरिदेव सिंह की तबियत बिगड गयी थी और जिला अस्पताल में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्त गणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सोनल सिंह पुत्र देवता सिंह नि0 ग्राम खैरम ललवा चक थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
02. पकंज सिंह पुत्र देवता सिंह नि0 ग्राम खैरम ललवा चक थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
03. शैलेन्द्र सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह नि0 ग्राम खैरम ललवा चक थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form