संघर्ष व मेहनत का प्रतिफल है बबिता सिंह की जीत,संघर्ष से ही बनेगी सरकार,कार्यकर्ताओं का आभार- सूरज सिंह

गोण्डा - जनपद में संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विकासखंड रूपईडीह के ब्लाक प्रमुख के पद पर नवनिर्वाचित बबिता सिंह की जीत का श्रेय सपा नेता सूरत सिंह ने मेहनत और संघर्ष को दिया है। सपा नेता सूरज सिंह ने जनपद के सभी समाजवादी नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम कृतज्ञ हैं कि इतनी विपरीत परिस्थितियों में लोगों ने उनके परिवार का साथ नहीं छोड़ा। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण का फर्जी मुकदमा लिखाया गया। जबकि सभी बीडीसी सदस्यों ने अपने बयान में स्वेच्छा से मीटिंग में मौजूद रहने की बात कही। सूरज सिंह ने कहा कि विपक्षी दल ने सत्ता का दुरुपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीडीसी के परिजनों को परेशान किया गया। उन्होंने सत्ताधारी दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि,उनको पता होना चाहिए कि सफलता का मूलमंत्र सत्ता नहीं बल्कि मेहनत और संघर्ष है। सपा सिंह ने कहा कि रुपईडीह की जीत में सभी समाजवादी साथियों ने बढ़चढ़कर स्व. पंडित सिंह के परिजन का साथ दिया। प्रमुख प्रतिनिधि महेश सिंह व नरेंद्र सिंह की मेहनत से चुनाव में सफलता मिली।

 हाईकोर्ट से मिला अरेस्ट स्टे

माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ द्वारा 28 बीडीसी सदस्य सहित सभासद रहमान और 70-80 अज्ञात पर लिखे गये फर्जी  मुकदमे में अरेस्ट स्टे 9 जुलाई 2021 को दिया गया। माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पेटिसनर को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

देवी पाटन मंडल में सपा को मिली प्रचंड जीत

जहां एक तरफ पूरे मंडल में भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। वहीं दूसरी तरफ रुपईडीह ब्लॉक में पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह के परिवार ने प्रचंड जीत हांसिल की। समाजवादी पार्टी की प्रत्यासी बबिता सिंह 124 मतों के सापेक्ष 100 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form