पाण्डेयचौरा में चल रही है श्रीमद भागवत कथा

करनैलगंज/गोण्डा - श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस व्यास  पीठ से पंडित श्री प्रकाश तिवारी (सोनू महाराज) ने नन्द महोत्सव एवं भगवान श्रीकृष्ण जी के बाल लीला का बहुत ही सुन्दर प्रसंग का वर्णन किया 
              श्लोक 
वृन्दावनं गोवर्धनं यमुनापुलिनानिच। 
वीक्ष्या सी दुत्तमा प्रीती राममाधवयोर्नृप।  

श्रीदाऊ भैया के साथ गोविंद चार वर्ष की अवस्था में गोकुल छोड़कर श्रीधामवृंदावन पधारे। वृन्दावन में आकर जब प्रभु ने उसकी दिव्यता का अवलोकन किया। जिस वृन्दावन में श्री गोवर्धन का शिखर है। सुन्दर सुन्दर विशाल वृक्षावली है।  चारों तरफ खूब हरियाली ही हरियाली है। देख देखकर भगवान प्रसन्न हो रहे हैं। यमुना का निर्मल जल -प्रवाह का जब दर्शन किया तो भगवान का मन उस वक्त
ब्रजभूमि के प्रेम में भर गया। इस दौरान मुख्य यजमान सन्तराम पाण्डेय,श्री मती राम उरेही पाण्डेय सहित अन्य तमाम श्रोताओं मन्त्र मुग्ध होकर कथा का रसपान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form