गैरइरादतन हत्या में शामिल अरविंद सिंह गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
   उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-344/2021, धारा 304 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-अरविन्द सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 04.12.2021 को शराब के नशे में वादी राम शब्द यादव पुत्र झगरू यादव निवासी ग्राम-तिवारी पुरवा मौजा-डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा के पुत्र गोविन्द यादव, जो मानसिकरुप से अस्वस्थ था को लोहे की राड मार दिया था जिससे उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अरविन्द सिंह पुत्र राममूरत सिंह नि0 ग्राम सुज्जापुरवा मौजा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-344/21, धारा 304 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form