नाजायज चाकुओं के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 02 अभियुक्तो-01.  बृजलाल, 02. नासिर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना छपिया में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. बृजलाल पुत्र भवानी प्रसाद नि0 ग्राम नरैचा थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. नासिर पुत्र अजीज नि0 मल्हीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-258/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-260/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

01. 02 अदद नाजायज चाकू।

गिरफ्तार कर्ता
01. उ0नि0 प्रेमानन्द।
02. हे0का0 उमेश प्रसाद।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form