जालसाजी करने का वांछित अभियुक्त बजरंगी सिंह गिरफ्तार,नागेश्वरनाथ पटेल की टीम ने कार्यवाई


 
गोण्डा- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 1004/20, धारा 420,467, 468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बजरंगी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर वादिनी श्रीमती राजपति सिंह पत्नी स्व0 सूर्यपाल सिंह नि0 मलथुवा सहजोत थाना को0 देहात जनपद गोण्डा की जमीन बैनामा करा लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बजरंगी सिंह पुत्र स्व0 रामप्रताप सिंह नि0 मलथुवा सहजोत थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-1004/20, धारा 420,467,468,471,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 नागेश्वरनाथ पटेल मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form