फर्जी अभिलेखो से दो शिक्षको को नही छाजी नौकरी ,एसपी के आदेश पर दोनो जालसाज गिरफ्ता,विभाग में मचा हड़कंप

गोण्डा- विगत 3 अप्रैल 2021 को उमरीबेगमगंज के अन्तर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या ने कूटरचित/फर्जी अभिलेखो के माध्यम से शिक्षक बनकर नौकरी प्राप्त करने वाले 02 जालसाजो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को तत्काल इन जालसाज अपराधियो की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। परन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में टीमें बनाकर लगायी गयी थी। सर्विलांस टीम को भी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक के दिये गए निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 05.07.2021 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम ने दोनो जालसाज अभियुक्तों जिनमें अभियुक्त श्रीधर को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परसपुर के पास से व अभियुक्त श्रीराम यादव को बेलसर टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनो अभियुक्तो ने कूटरचित व फर्जी दस्तावेज के माध्यम से शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. श्रीधर पुत्र बांकेलाल नि0 धनसिंह पुरवा पो0 बैरिया नजीरप जनपद हरदोई।
02. श्रीराम यादव पुत्र अशर्फी यादव नि0 रानीडीहा थाना गोरखपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-64/21, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज करूणाकर पाण्डेय।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form