करनैलगंज/ गोण्डा - बकरीद त्योहार के पहले अपनी पत्नी की पीटकर हत्या करने वाला पति आशिक अली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बकरीद के पहले रात्रि में घरेलू विवाद में आशिक अली ने अपनी पत्नी सैदुलनिशा की मार पीटकर हत्त्या कर दी थी तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी दौरान विगत गुरुवार की रात्रि में पुलिस द्वारा उसे आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
Tags
Gonda