अपने कार्यकुशलता को लेकर महिला आरक्षी गोल्डी त्रिपाठी की क्षेत्र में हो रही चर्चा

बहराइच। यूपी के जनपद बहराइच में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देशन में थाना फखरपुर  बीट पुलिसिंग के तहत जून माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली फखरपुर थाने पर तैनात महिला आरक्षी गोल्डी त्रिपाठी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बेटियों की सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में चर्चित है। पीड़ित महिलाओं बेटियों की मदद के लिए गोल्डी एड़ी चोटी का जोर लगाती है। उच्चाधिकारीगणो द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन मे बीट पुलिस प्रणाली के तहत उक्त महिला आरक्षी को ग्राम सिंगाही, रैपुरा, सुआगाड़ा, रोन्दोपुर, टेड़वा महन्त, हैबतपुर व मोहम्मदपुर कलाँ आवंटित है। यह नियमित सभी आवंटित गाँवों में घटित महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित अपराधो को अपने बीट बुक में अंकित करती है। साथ ही उसके निवारण के लिए कानूनी करवाई भी कराती है। महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित पीड़िता से उक्त महिला आरक्षी द्वारा लगातार वार्ता की जाती है। 
  महिला आरक्षी गोल्डी त्रिपाठी के पास विगत दिनों एक पीडिता का फोन आया वह रोती हुई बताई कि मेरे मोबाइल पर एक लड़का अभद्र मैसेज करता है। उसके लगातार अश्लील  मैसेज व लोकलाज के भय से पीड़िता असहज एवं परेशान थी। इस प्रकरण को संज्ञान लेते उक्त महिला आरक्षी ने उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया। जांच शुरू हुई और अपने बीट पुलिस अधिकारी के साथ पीड़िता के घर जाकर सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए अपना फोन नं० दिया तथा पीड़िता को अपने ग्रुप से जोड़ लिया और कुशलक्षेम पूछती रही। एक दिन जाँच से पता चला कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश उपरोक्त जो पंजाब रोजी रोटी हेतु गया है। जरिये दूरभाष अभियुक्त को तथा अभियुक्त के पिता को थाना हाजा पर तलब कर शक्त हिदायत किया गया। तब से अभी तक पीड़िता से पुनः कोई शिकायत नहीं पायी गयी है। उक्त कार्यवाही से पीड़िता को साहस सुरक्षा प्रदान हुआ व सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई। महिला आरक्षी द्वारा अपने बीट के अन्तर्गत आगनवाडी कार्यकत्री/शिक्षिका / आशाबहू / ए0एन0एम0/समाजसेविकाओ को जोड़कर करीब 25 महिला सुरक्षा ग्रुप नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। साथ ही उच्चाधिकारीगणो द्वारा दिये गये आदेशो/निर्देशों का कर्तव्य निष्ठा से पालन कर रही है। जिससे क्षेत्र की महिलाओ मे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उक्त म0आरक्षी द्वारा बीट बुक तैयार की है एंव बीट चौपाल के माध्यम से अपने बीट में महिलाओ को सशक्त करते हुये जागरूक कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form