अपडेट2-टिकरी ब्लास्ट में घायल एक और व्यक्ति की मौत,जानें मृतकों व रेस्क्यू में बचे लोगो का नाम

 गोण्डा - वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गाँव मे हुये ब्लास्ट मामले में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई अब मृतको की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताविक मंगलवार की रात्रि में डायल-112 से सूचना प्राप्त हुई कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ठठेरपुरवा मौजा टिकरी में गैस सिलेण्डर फटने से नूरुल हसन पुत्र नसीहतद्दीन के मकान की छत गिर गयी है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य दब गये है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस महानिरीक्षक देवी पाटन रेंज डाॅ0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुॅचकर मलबे में दबे व्यक्तियों को निकालने के लिए 03 जे0सी0बी0 के माध्यम से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें 15 व्यक्तियों को मलबे से निकाला गया जिन्हे तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। जहाॅ पर 07 लोगो का ईलाज चल रहा है तथा अन्य 08 लोगो को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। उच्चाधिकारीगण व पुलिस बल द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फॉरेंसिक व बम डिस्पोजल टीम द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था कायम है। 


रेस्क्यू के दौरान बचाये गये व्यक्तियों का विवरण


01. इरशाद अहमद पुत्र नूरुल हसन आयु 40 वर्ष।

02. गुलनाज बानों पुत्री फकीर अहमद, आयु 22 वर्ष । 

03. रेहान अहमद पुत्र आरिफ , आयु 11 वर्ष। 

04. नूरूल हसन पुत्र नसीहतद्दीन आयु 60 वर्ष। 

05. जैद पुत्र निसार अहमद, आयु 08 वर्ष। 

06. अलीशा पत्नी इसरार अहमद, आयु 32 वर्ष। 

07. मीजान पुत्र आरिफ शेख आयु 12 वर्ष। 


घटना में मृत व्यक्तियों का विवरण-

01. निसार अहमद पुत्र नूरुल हसन आयु 35 वर्ष। 

02. रूबीना बानों पुत्री नूरुल हसन आयु 32 वर्ष। 

03. समशाद पुत्र नूरुल हसन आयु 28 वर्ष। 

04. मराज पुत्र इरशाद आयु 11 वर्ष। 

05. सायरूननिशा पत्नी निसार अहमद आयु 35 वर्ष। 

06. नूरी शबा पुत्री निसार अहमद आयु 12 वर्ष। 

07. मो 0 शोएब पुत्र आरिफ शेख आयु 02 वर्ष। 

08. शहबाज पुत्र निशार आयु 14 वर्ष।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form