एण्टीजन किटो की हेराफेरी कर 20लाख राजकीय धन का गबन करने वाले 3 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे,82 डिब्बा किट बरामद।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उपलब्ध संसाधनों/किटो की काला-बाजारी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षों को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 453/21, धारा 409,188 भादवि, 51 आपदा प्रबन्धन अधि0 व 3 महामारी अधि0 से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों- 01. विनीत सिंह, 02. सुरेन्द्र कुमार शुक्ला, 03. शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण सरकारी अस्पतालो में रखी एण्टीजन किटो को अपने सहयोगियो की मदद से अपने घर में रखते थे तथा मौका मिलने पर कालाबाजारी कर भिन्न भिन्न पैथालाजी लैबो को बेच कर अनुचित लाभ कमा रहे थे। उक्त अभियुक्तगणों के कब्जे से 82 डिब्बा एण्टीजन किट भिन्न-भिन्न कम्पनियों की बरामद की गयी। उक्त अभियुक्तगण करीब 20 लाख रूपये की सरकारी सम्पत्ति का गबन किया है। अभियुक्तगणो को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विनीत सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी मझगवां थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा हालपता मोबाइल मेडिकल वैन।
02. सुरेन्द्र कुमार शुक्ला पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला निवासी मदनापुर भान थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
03. शिवम सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी जगदीशपुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव हालपता काउन्सलर सी0एच0सी0 नवाबगंज।

पंजीकृत अभियोग-
01.  मु0अ0सं0 0453/2021 धारा 409,188 भा0द0वि0, 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 3 महामारी अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01.  82 डिब्बा एण्टीजन किट भिन्न-भिन्न कम्पनियों की।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. वरि0उ0नि0 श्री प्रबोध कुमार।
02. उ0नि0 श्री गोपाल सिंह।
03. उ0नि0 श्री मो0 सरफराज खान।
04. का0 संजय कुमार।
05. का0 रामदास।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form