ऑपरेशन तमंचा - अवैध देशी बन्दूक के साथ इंसान अली उर्फ लोहरे गिरफ्तार-

गोण्डा- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने ‘ऑपरेशन तमंचा’ अभियान के अन्तर्गत अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना करनैलगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त इंसान अली उर्फ लोहरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी बन्दूक 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

01. इंसान अली उर्फ लोहरे पुत्र मंगन उर्फ मंगल नि0 बरबटपुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-221/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध देशी बन्दूक 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 सहदेव दुबे मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form