पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह परास का असामायिक निधन,महीनों से चल रहा था इलाज,जिले में बड़े राजनीतिक रसूख का अंत।

गोण्डा - कम समय मे ही जनपद में अपना नाम नाम राजनीतिक ऊंचाइयों पर ले जाने वाले बेलसर ब्लाक के पूर्व प्रमुख व जनप्रिय नेता पप्पू सिंह परास का आज रात्रि में असामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के मुताविक इन्द्र बहादुर सिंह 48 वर्ष पप्पू सिंह परास करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में हो रहा था। परिजनों के काफी प्रयाश व महीनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने बीती रात्रि में अन्तिम सांस लेकर इस दुनिया को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अपनी अनोखी छबि के चलते पप्पू सिंह परास जिला पँचायत सदस्य की सीट पर लगातार काबिज रहे चाहे सीट सामान्य रही हो या आरक्षित रही। उसके अतिरिक्त अपनी जनप्रिय व अति सहज कार्यशैली से दो बार बेलसर ब्लाक के प्रमुख पद पर अपना वर्चस्व कायम किया। इनके आसामयिक निधन के बाद जिले में दूसरे राजनीतिक रसूख का अंत माना जा रहा है। पप्पू सिंह परास के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर  व्याप्त है । वर्ष  2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पप्पू परास बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। उनके परिवार मेंं इनकी पत्नी ,एक लड़की और एक लड़का मयंक है जो पुणे से एमबीबीएस कर रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form