मिशन शक्ति के तहत महिलाओ व बालिकाओ की जागरूकता हेतु एन0सी0सी0 महिला कैडेट्स को आईजी व एसपी ने बताये टिप्स।

गोण्डा -उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम (विशेष अभियान दिनांक 27.02.2021 से 08.03.2021 तक) चलाया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 01.03.2021को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में मिशन शक्ति की ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर नामित एन0सी0सी0 महिला कैडेट को जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित है जिसके तहत महिलाओं/बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमे लड़का-लड़की में कोई भेद नही करना चाहिए सभी को समान शिक्षा, समान अधिकार मिलना चाहिए जिससे बेटियों में किसी तरह की कोई हीन भावना न आने पाये इसलिए हर महिला कैडेट को कम से कम 05-05 गांवों में जाकर ग्रामीण अंचल की ऐसी बालिकाए जो स्कूल नही जाती है उन्हे स्कूल जाने के लिये प्रेरित करे साथ ही उनके माता-पिता से संवाद स्थापित कर उन बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए भी कहे ताकि हर बालिका शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सके तथा समाज में सम्मान पा सके। बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिये कई हेल्पलाइन नं0 जारी किये गये है जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0-1076, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नं0-181, चाइल्ड केयर नं0-1098, यू0पी0-112 आदि जिनको समय पड़ने पर उपयोग करने के बारे में बताया इसके साथ ही यह भी बताया कि जनपद में महिला पी0आर0वी0 संचालित है जिसको रात्रि के समय आवश्यकता पड़ने पर भी उपयोग किया जा सकता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गोण्डा श्री मार्कण्डेय शाही ने बताया कि महिलाओं के कल्याण व आत्मनिर्भर बनाने के लिये कई योजनाए क्रियान्वित है तथा मिशन शक्ति के तहत कई विभागों द्वारा कार्यक्रम संचालित कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डाॅ0 राकेश सिंह ने महिला कैडेट्स को बताया कि आप लोग अपने आस-पास के गांवो-मोहल्लों की ऐसी महिलाए जो किसी भी तरह से परेशान है उनकों मिशन शक्ति के बारे में बताए तथा उनकी मदद करे, आवश्यकता पड़ने पर थाने की महिला पुलिस कर्मियों की मदद ले सकती है। थाने की पुलिस आपलोगो का पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर एन0सी0सी0 के कर्नल सुमित सिंह, NCC महिला कैडेट्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form