मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी किया गिरफ्तार


करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों छोटी सी बच्ची के साथ हुए रेप मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त टकलू को गिरफ्तार कर कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी अशोक फरार था सोमवार को कौड़िया पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने में सफल रही। दरसल जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की रात्रि एक बच्ची को घर के बाहर बाग के झाड़ी में गांव का रहना वाला टकलू बहला फुसलाकर ले गया था औऱ उसके गाँव का ही रहने वाला मुख्य अभियुक्त अशोक उस मासुम बच्ची के साथ दुराचार किया था। मासूम की हालत गंभीर देख आरोपी फरार हो गए थे एक आरोपी तो पुलिस के शिकंजे में पकड़ गया था मगर मुख्य आरोपी  फरार था जिसकी तलाश में कई टीमें लगी थी। सोमवार को मुख्य आरोपी अशोक कुमार भागने की फिराक में रामापुर चौराहे पर गया हुआ था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form