पत्नी से परेशान होकर पीड़ित ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार,कहा फंसाने की दे रही धमकी।

करनैलगंज/ गोंडा - स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम पँचायत पैरौरी  (मजरा शिवाला) निवासी रूपनरायन ने कोतवाली पुलिस की तहरीर देकर अपनी पत्नी पर उसे फँसा देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस की दी गयी तहरीर कहा गया है कि करीब 10 वर्ष पूर्व ग्राम पँचायत कुंवरपुर अमरहा से उसकी शादी हुई थी। तथा चार वर्ष पूर्व तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा । इस दौरान उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया,जो अब करीब 5 वर्ष की हो चुकी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बाद से उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को फोन करके आत्म हत्या करने के लिये बराबर उकसाते रहते हैं। जिसके चलते प्रेरणा करीब 3 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी ने विशाक्त पदार्थ कहा लिया था। जिसके इलाज में उसे 25000 रुपया खर्च करना पड़ा था। तब वह ठीक हुई। अब पुनः उनके उकसावे में आकर उसकी पत्नी आये दिन उसकी पुत्री की पिटाई कर रही है। साथ ही आत्म हत्या करके उसे मुकदमे में फंसा देने की भी धमकी दे रही है। इतना ही नही उसके ससुराल वाले भी फोन पर उसका जीवन बरबाद करवा देने की बराबर धमकी दे रहे हैं। मामले में निरीक्षक अपराध विनय कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form