राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण राशि इक्कठा करते रामभक्त,राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। राम मंदिर निर्माण के लिए अब नगर व ग्रामीण क्षेत्र में समर्पण राशि के लिए घर घर जाने का अभियान शुरू हुआ है। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण महा अभियान के लिए धन एकत्र करने के लिए टोलिया अब घर घर जाएंगी और  सहयोग राशि लेंगी। करनैलगंज क्षेत्र में जगह जगह कैम्प लगाकर निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान करनैलगंज के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जानी,श्री राम सोनी,आरएसएस नगर कार्यवाह बालमुकुंद त्रिवेदी, एबीवीपी तहसील संयोजक ओम प्रकाश तिवारी,कन्हैया लाल वर्मा,अर्चित पाण्डेय,कृष्ण गोपाल वैश्य,हरी कुमार वैश्य,राजू रस्तोगी,गणेश गुप्ता,अरविन्द गुप्ता,शिवा भट्ट,रामदीन,अवनीश सोनी,रामेंद्र वैश्य,राहुल शुक्ला, सचिन गुप्ता सहित तमाम रामभक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form