परिजन की मौत का प्रमाणपत्र लेने के लिए भी लगाने पड़ रहे चक्‍कर

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। नगर में लोगों को जहां अपने परिवार में किसी की मृत्यु होने का दुख होता है, वहीं अब इन दिनों उन लोगों को प्रशासन द्वारा अलग से परेशान किया जा रहा है। दरअसल, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकारियों द्वारा सही जानकारी नहीं दिए जाने से सोनदासी पुरवा नपाप करनैलगंज निवासी युवक मो. मुस्तकीम ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है उसकी माता मुन्नी पत्नी हसन रजा की मृत्यु 04.12.2003 को ही गई थी। मगर अभी तक न.पा.प. के मृत्यु अभिलेख में नाम दर्ज नहीं किया गया और न ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।
     इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने ईओ नगर पालिका परिषद को जाँचकर  मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form