किसान यात्रा को लेकर पूर्वमंत्री योगेशप्रताप नजरबंद भभुआकोट पुलिस छावनी में तब्दील,मुझे नहीं लोकतंत्र की धड़कन को किया गया कैद-योगेश प्रताप।

करनैलगंज/गोण्डा - विगत दिनों से देश के राज्यो में चल रहे किसान आंदोलन तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर चल रही किसान यात्रा के क्रम में परसपुर में पूर्व प्रस्तावित किसान यात्रा को रोकने के लिये प्रसाशन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। आज सुबह -सुबह जब तक लोग नींद से जागते तब तक पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह का भभुआ कोर्ट आवास पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था। बता दें कि किसान आन्दोलन व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का किसान यात्रा कार्यक्रम चल रहा है। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता योगेश प्रताप सिंह कर रहे हैं। तथा किसान यात्रा के आज दूसरे चरण में परसपुर क्षेत्र में उनका कार्यक्रम लगा था। जिसे रोकने के लिये प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व सक्रिय दिखा। सुबह होते ही पूर्व मंत्री का आवास खाकी की छाया में दिखने लगा। प्रशासन ने किसान यात्रा के अगुवा योगेश प्रताप सिंह के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। उनके आवास पर पुलिस की जबरदस्त पहरेदारी है। वहीं सरकार व प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार  किसानों की बात को दबा रही है , धरना प्रदर्शन,आंदोलन लोकतंत्र की धड़कन है किसान आंदोलन कर रहा है अपने परिवार को छोड़कर अपनी बात कहने के लिए सड़क पर पड़ा है ,सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों बिल किसान विरोधी है जिसका देश का किसान विरोध कर रहा है जिसमें हमने प्रशासन से किसान यात्रा के लिए परमिशन मांगी थी जिसके बदले में हमे प्रशासन ने प्रतिबन्ध जारी कर दिया और  आज सुबह सात बजे से ही हमारे आवास पर भारी फोर्स लगा दी गई ,परसपुर में भी कई पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस लगा दी गई है,उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है,इतना ही नहीं आज जो लोग किसान यात्रा में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर लेकर आए थे उनका प्रशासन द्वारा चालान काटकर उनका उत्पीड़न किया गया है | प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें नजर बंद नहीं किया गया है,बल्कि लोकतंत्र की धड़कन पर पाबन्दी लगाकर किसानों की बात को दबाने का प्रयास किया जा रहा है फिर भी समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अहिंसक रूप से देश के  अन्नदाता किसानों के समर्थन में उनके साथ खड़ा है | प्रशासन व सरकार जितना भी उत्पीड़न करना चाहे कर ले लेकिन हमारा आंदोलन जारी रहेगा |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form