पहले शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,गर्भवती होने पर गर्भपात का बनाया दबाव

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त रामनेवास उर्फ नान्हू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रामनेवास पूर्व प्रधान था जो थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ सरकारी शौचालय निर्माण कराने हेतु चेक देकर मेलमिलाप बढाया था तथा शादी का झांसा देकर कई अलग-अलग स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म भी किया था। महिला के गर्भवती होने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी/पीड़िता को गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया गया था तथा गर्भपात न कराने के कारण अभियुक्त द्वारा महिला को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा भी गया था। जिसके सम्बन्ध में महिला द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. रामनेवास उर्फ नान्हू पुत्र वर्मा पुत्र छेदी नि0 ग्राम मेचुका देवरिया थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-360/21, धारा 376(एन),323,506,366 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
संजय कुमार गुप्ता प्र0नि0 मनकापुर मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form