दहेज प्रताड़ना की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार



गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मोतीगंज पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की वांछित अभियुक्ता मान्ती देवी पत्नी राम सिंह नि0 ग्राम भुतहिया मौजा धुसवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने वादी भागीरथ वर्मा पुत्र ननकऊ नि0 मूसापुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए मारा-पीटा था। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना मोतीगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता
01. मान्ती देवी पत्नी राम सिंह नि0 ग्राम भुतहिया मौजा धुसवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01.मु0अ0सं0-21/22, धारा 323,306,498ए भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form