फौलादी इरादों के प्रतीक हरिभान सिंह का आकस्मिक निधन !शोक की लहर

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील के करनैलगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत पालहापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह 79 का देररात्रि में ह्र्दयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। करनैलगंज क्षेत्र में जानी मानी सखियतों में से एक हरिभान सिंह पाल्हापुर से पांच बार प्रधान रहे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे,और उनका इलाज चल रहा था। समाज मे हमेशा एकंगा व मजबूत इरादों की छवि रखने वाले हरिभान सिंह कमजोर व गरीब तबके के मददगार और बरगदी कोट परिवार के अति करीबी रहे। फौलादी इरादों के धनी हरिभान सिंह संघर्ष के दौर में भी कभी डगमगाये नहीं और इन्ही सब वजह से वह पांच बार गांव के प्रधान चुने गये। बताया गया कि कल वह रिस्तेदारी से घूम टहल कर वापस लौटे थे और रात्रि में करीब 11 बजे अचानक उनकी तवियत बिगड़ी और कुछ ही पलों में ह्र्दयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अवधेश सिंह,सुनील सिंह बब्बन सिंंह, लल्लन सिंह,गब्बू सिंह, अजय सिंह,पवन सिंह,विवेक सिंह,अमरेश सिंह,प्रमोद सिंह,लल्ला सिंह,हर्षित सिंह सहित अन्य तमाम लोगो ने भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। बताया गया कि आज दोपहर में 12 बजे चचरी मेंं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form