14 वर्षो से फरार 50,000 रूपये का इनमिया बदमाश गिरफ्तार

गोण्डा - अभियुक्त फहीमुद्दीन थाना को0 नगर के मु0अ0सं0-432/08, धारा 364,406,420,411 भादवि में लगभग 14 वर्षो से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा 50,000 रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों व जनपदीय एस0ओ0जी0 को निर्देशित किया था साथ ही एस0टी0एफ0 मुख्यालय लखनऊ व एस0टी0एफ0 की प्रदेश के सभी युनिटों को भी पुरस्कार घोषित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पत्राचार किया गया था तथा इसकी मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं की जा रही थी तथा लगातार प्रगति के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित से जानकारी ली जा रही थी। जिसमें एस0टी0एफ कानपुर युनिट द्वारा अभियुक्त फहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्त ने जालसाजी कर जनपद गोण्डा से कानपुर जाने के लिए वादी मुकदमा के वाहन को बुक कराकर ले जाया गया था तथा चालक का अपहरण कर वाहन गबन कर लिया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर मे विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. फहीमद्दीन उर्फ फहीम उर्फ काले पुत्र स्व0 मोइनुद्दीन उर्फ कव्वाल नि0 130/305 अजीतगंज कालोनी थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-432/08, धारा 364,406,420,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form