कर्नलगंज:भाजपा को एक और झटका,पार्टी में उम्मीदवारी जता रहे दिग्विजय सिंह सपा में

करनैलगंज/गोण्डा - जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है तैसे तैसे नित नये चौंकाने वाले समीकरण जन्म ले रहे हैं। आपको बता दें कि,करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे व विधायक पद के टिकट के दावेदार रहे दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहते हुए आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। परसपुर ब्लाक के मिझौरा गाँव निवासी दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में   जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह, अखंड सिंह व अन्य  तमाम समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष पार्टी मेंं शामिल होकर सबको चौंका दिया है। अचानक घटे इस इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशलमीडिया के माध्यम से जो क्षेत्रवाद पैदा किया जा रहा था,दिग्विजय सिंह ने आज समाजवादी पार्टी प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को समर्थन देकर उसकी हवा निकाल दी। भाजपा नेता दिग्विजय सिंंह के सपा मेंं शामिल होने पर आजाद युवा विकास फाउंडेशन के संस्थापक हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने हर्ष व्यक्त करते कहा कि इससे समाजवादी पार्टी और मजबूत हुई है।

1 Comments

Previous Post Next Post

Contact Form