पति की हत्या में पत्नी,प्रेमी संग गिरफ्तार,आलाकत्ल व बाइक बरामद

गोण्डा - बीते 20फरवरी को वादिनी सोनी मिश्रा पत्नी प्रवीण कुमार मिश्रा नि0 गोलहिया परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उसके पति को शौच हेतु जाते समय लाठी-डण्डे व धारदार हथियार से मारा-पीटा है जिससे उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में 03 टीमे गठित कर इस मामले का सूक्ष्मता से अन्वेषण कर घटना के सही अनावरण करने व दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सूक्ष्मता से अन्वेषण व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो/भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी का थाना तरबगंज क्षेत्र के रहने वाले सूरज सिंह से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिनांक 20.02.2022 को अभियुक्त सूरज सिंह मृतक की पत्नी के बुलाने पर उससे मिलने उसके गांव आया था तथा गांव के बाहर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था। शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय प्रवीण कुमार द्वारा देख लिया गया था तथा टोकने पर सूरज सिंह व सोनी मिश्रा द्वारा चापड़ से मारकर प्रवीण कुमार मिश्रा की हत्या कर दी गयी थी। दोनो आरोपियों द्वारा अपने-अपने जुर्म को स्वीकार भी किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज में विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रू0 से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. सूरज सिंह पुत्र शिवनायक सिंह नि0 बनगांव थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. सोनी मिश्रा पत्नी स्व0 प्रवीण मिश्रा नि0 गोलहिया परास पट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-33/22, धारा 34,323,324,302 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. आलाकत्ल चापड़।
02. 01 अदद मोटरसाईकिल प्लेटिना नं0 यू0पी0 42 बी0आर0 9386।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज करूणाकर पाण्डेय।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील कुमार मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form