करनैलगंज:कल गड़गड़ायेगा अखिलेश का उड़न खटोला,तैयारियाँ जोरों पर

करनैलगंज/ गोण्डा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करनैलगंज के रामलीला मैदान में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्राइवेट हेलीकाप्टर से आकर करनैलगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील करेंगे। जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है।बस स्टॉप स्थित रामलीला मैदान में मंच के साथ चारों तरफ बल्ली आदि से बैरिकेटिंग कराई जा रही है। अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर कन्हैयालाल इण्टर कालेज के खेल मैदान में उतरेगा। वहां से वह सीधे रामलीला मैदान पहुँचकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। बताया गया कि कल होने वाली जनसभा में पार्टी के पदाधिकारी/कार्यकर्ता सहित करीब 25000 लोगो के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम सम्बन्धित सभी तैयारियां हो रही है।मंगलवार को सपा नेता नजीर इंडियन, अकबाल रजा कुरेशी, माधव सोनी, चिस्ती रजा कुरेशी, आबिद रजा व नकी सिद्दीकी आदि लोग कार्यक्रम की व्यवस्था सुदृढ़ करने में जुटे दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form