पुलवामा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वरस मेले। वतन में मरने वालों का बाकी यही निशां होगा।।
करनैलगंज/गोण्डा - पुलवामा में शहीद हुए भारत माता के अमर सपूतों की याद में आज हिंदुस्तान का हर दिल दुःखी है। पूरा राष्ट्र उन्हें आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। जगह जगह कैंडल मार्च निकाल कर उन्हें याद कर उनके राष्ट्र प्रेम को नमन कर रहा है। आज से तीन वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2019 को अपने वतन की रक्षा करते हुये मां भारती के अमर सपूतो ने अपने प्राणों की आहुति देकर अमर होने का गौरव शाली व अमिट इतिहास रचा था। देश के शहीदों की याद में आज करनैलगंज क्षेत्र के रेंवारी में डॉ सुनील सिंह की अगुवाई में सैकड़ो लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर उनकी स्मृति को नमन करते हुये उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान क्षेत्र के अभिषेक सिंह छोटू,राजन सिंह,आशीष सिंह, शशांक शेखर सिंह,शिवम सिंह सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form