अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़,निर्मित व अर्धनिर्मित 6 तमंचे के साथ 1गिरफ्तार

गोण्डा -पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल व शांतिपूर्व ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों/एस0ओ0जी0 को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके फलस्वरूप थाना छपिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थानाध्यक्ष छपिया व जनपद की एस0ओ0जी0 टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चौकी मसकनवां क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित है। पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीमों द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर आज दिनांक 04.02.2022 को शीतलगंज मोड़ के पास अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले अभियुक्त रामलक्षन को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 अदद निर्मित अवैध तमंचा 12 बोर, 03 अदद अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, कई लोहे की नाले व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामलक्षन ने बताया कि यह तमंचे आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में बिक्री कर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बनाये जा रहे थे। इससे पूर्व भी अभियुक्त रामलक्षन को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना छपिया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000 रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। गोण्डा पुलिस का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त -
01. रामलक्षन पुत्र प्रेमनाथ नि0 ग्राम विशवा गनेश थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

बरामदगी विवरण-
01. 03 अदद तमंचा 12 बोर।
02. 03 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर।
03. 05 अदद नाल 
04. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-58/22, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form