प्रतापबली सिंह बने किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष

गोण्डा - भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पद पर प्रताप बली सिंह अधिवक्ता का मनोनयन किया गया है। सगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के लेटर पैड पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक किसान यूनियन भानु की देवीपाटन मण्डल अंतर्गत जनपद गोण्डा की अब तक बनी सभी कार्यकारिणी को भंग करते हुए करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करूवा निवासी अधिवक्ता प्रताप बली सिंह को गोण्डा जिलाध्यक्ष मनोनीत कर सीघ्र ही नई कार्यकारिणी के गठन का उन्हें दायित्व सौंपा गया है। उक्त जानकारी अधिवक्ता प्रताप बली सिंह द्वारा दी गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form