जानलेवा हमला,आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,तमंचा बरामद

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. शिव शंकर पाण्डेय, 02. अंकित चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त अंकित चौबे की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 11.01.2022 को वादिनी कुसुम देवी पत्नी भगवानदीन विश्वकर्मा नि0 लच्छीपुर मांझा तरहर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा के पति को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा जान से मारने की नियत से गोली मार कर घायल कर दिए थे। अभियुक्त गणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अंकित चौबे पुत्र पारसनाथ चौबे नि0 चौबेपुर थाना पूरा कलन्दर पोस्ट अंजना जनपद अयोध्या।
02. शिव शंकर पाण्डेय पुत्र श्याम नरायण पाण्डेय नि0 निधऊपुर मांझा तरहर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-22/22, धारा 307,323,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-25/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिन्दा कारतूस।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form