शमीम अच्छन नामित हुए आमंत्रित सदस्य,बधाइयों का तांता

करनैलगंज/ गोंडा - स्थानीय कस्बा निवासी  पूर्व नपाप अध्यक्ष शमीम अहमद अच्छन को समाजपार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। विशेष सदस्य नामित किये जाने पर शमीम अहमद अच्छन ने  राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए  कहा कि पार्टी को शिखर तक ले जाने के लिये हर सम्भव कोशिश करूंगा तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उनके मनोनयन पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,एमएलसी महफूज खान,जिलाध्यक्ष पप्पू यादव,जिलाउपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू, अरुण वैश्य नगर अध्यक्ष, जमील रायनी नगर महामंत्री,मुख्तार अब्बासी सभासद,मोहम्मद साबिर सभासद,अब्दुल अजीज सभासद, मोहम्मद रफी सभासद,परवेज आलम सभासद सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी का इजहार किया है तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुये राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form