पेट्रोल पम्प लूट काण्ड-पुलिस मुठभेड़ में परसपुर के 3 लोग गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

गोण्डा- बीते 14 जनवरी 2022 को जिगना बाजार मनकापुर स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पम्प के मैनेजर उमेश उर्फ सूर्य किशोर सिंह ने अपने ही पेट्रोल पम्प पर कार्यरत 02 सेल्समैनों-01. राहुल मिश्रा, 02. विपिन यादव के विरूद्ध पेट्रोल पम्प के लॉकर से 2 लाख रूपये चुरा लेने का आरोप लगाते हुए थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए उक्त घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु जनपदीय पुलिस की 04 टीमें लगाकर प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस को निर्देशित किया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे गठित टीमों द्वारा घटना में नामित दोनो सेल्समैनों से कड़ाई से पूछताछ करने यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त पेट्रोल पम्प पर ही पूर्व में काम करने वाले एक सेल्स मैन पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ही अपने 02 साथी अभियुक्तों -01 सुशील सिंह, 02. सूरज सिंह के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया था।  
गठित टीमों द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों-01. पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, 02. सुशील सिंह, 03. सूरज सिंह को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान तीनों अभियुक्तों के कब्जे से मनकापुर पेट्रोल पम्प लूट काण्ड का 1,95,000 रूपये नगद, 03 अदद अवैध तमंचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाईकिलें बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र जुगुल किशोर सिंह नि0 ग्राम पूरे-अजब परसपुर जनपद गोण्डा।
02. सुशील सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह नि0 हनुमान पुरवा गुड़सड़ी करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. सूरज सिंह पुत्र शत्रोहन सिंह नि0 बेसन पुरवा बलमत्थर थाना परसपुर जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-26/22, धारा 307 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-27/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-28/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-29/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-18/22, धारा 392/411 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. रूपये 1,95,000/- नगद।
02. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर ।
03. 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर।
04. 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस।
05. 02 अदद प्लेटिना बाइक।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 संजय गुप्ता मनकापुर 
02. प्रभारी स्वॅाट सुनील कुमार सिंह।
03. उ0नि0 अश्वनी कुमार दुबे।
04. हे0का0 राकेश सिंह।
05. हे0का0 अरूण यादव।
06. का0 अमित पाठक।
07. का0 अरविन्द कुमार।
08  का0 आदित्य पाल।
09. का0 हृदय नरायन दीक्षित।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form