नाजायज चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विजय कुमार पुत्र हजारी लाल नि0 टिकुइया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-12/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद नाजायज चाकू।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form