माँ वाराही देवी मंदिर सहित दो और मंदिर पर्यटन के रूप में होगें विकसित -डीएम

गोण्डा - जिले के तीन धार्मिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप विकसित करने का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है।यह जानकारी देते हुये जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि जनपद के विकासखंड बेलसर अंर्तगत मां बाराही देवी (उत्तरी भवानी मंदिर), श्री महादेव चंद्रेश्वर नाथ मंदिर चंदापुर तरबगंज तथा महर्षि यमदग्नि आश्रम स्थल जमथा तरबगंज को चयनित किया गया है। चयनित तीनों धार्मिक स्थलों क्रमशः मां बाराही देवी मंदिर बेलसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 50.55 लाख, श्री महादेव चंद्रेश्वर मंदिर चंदापुर के लिए मं 50 लाख रुपए तथा तहसील तरबगंज अंतर्गत ही महर्षि यमदग्नि आश्रम जमथा का विकास 49.96 लाख रुपए का आगणन प्रस्तुत किया गया है। 
   जिलाधिकारी ने  बताया कि तीनों धार्मिक मंदिरों को पर्यटन स्थल के  रूप में विकसित करने के लिए  शासन द्वारा उत्तर प्रदेश आवास विकास उत्तर प्रदेश आवास एवं परिषद  को कार्यदाई संस्था नामित  किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form