दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,भंभुआ क्षेत्र का मामला

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना करनैलगंज पुलिस ने दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों- रामचन्द्र यादव, 02. रक्षाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी की बहन को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए मारा-पीटा था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. रामचन्द्र यादव पुत्र रामदुलारे यादव नि0 ग्राम नकहरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. रक्षाराम यादव पुत्र रामदुलारे यादव नि0 ग्राम नकहरा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-358/21, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form