सनसनीखेज हत्याकांड घटना का पुलिस ने किया खुलासा,3 गिरफ्तार,बम्बई से जुड़ा है मामला

बहराइच - जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में  11 व 12 सितंबर को दो दिनों के अंतराल में 4 शवों के बरामद होने से हड़कंप मच गया था। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही थी। बरामद हुए चारो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घटना के अनावरण के लिये पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा एसओजी सर्विलांस सहित 4 पुलिस टीमें लगाई गई थी। शनिवार को चारों शवों के शिनाख्त के साथ घटना को कारित करने वाले तीन अभियुक्तों को मय आला कत्ल गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। 

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्तगणों में ननकू पुत्र मुबारक अली निवासी ग्राम ततेहरा थाना फखरपुर, सलमान खान पुत्र उस्मान खान निवासी ग्राम ततेहरा थाना फखरपुर, दानिश खान पुत्र पुत्र नसीम खान निवासी ग्राम ततेहरा थाना फखरपुर की गिरफ्तारी हुई। सभी मृतक मुम्बई के बताये गये हैं।

इन्हें मिली सफलता

घटना के सफल अनावरण में पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी सर्विलांस, निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना नानपारा, उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह प्रभारी शॉट, उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक सौरभ सिंह ईटीआरओ, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह ज्ञान बहादुर सिंह, जितेंद्र यादव, करुणेश शुक्ला, आरक्षी नितिन अवस्थी, रवि प्रताप यादव, सुनीत यादव, विजय पटेल, रचित यादवेंद्र को सफलता मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form