आत्महत्या के लिये प्रेरित करने की आरोपी अभियुक्ता नेहा गिरफ्तार।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 280/21, धारा- 306 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता-नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने वादी श्री हरिशंकर यादव के लड़के को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादी के लड़के ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्ता को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता
01. नेहा पुत्री तुलसीराम यादव नि0 सिसई जंगल थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-280/21, धारा- 306 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कामेश्वर राय मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form