लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त वेद प्रकाश शुक्ला गिरफ्तार।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस ने मु0अ0सं0- 150/21, धारा 363.366 भादवि व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वेद प्रकाश को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना मोतीगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. वेद प्रकाश शुक्ला पुत्र ननकऊ शुक्ला नि0 ग्राम इंदरापुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-150/21, धारा 363.366 भादवि व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष ब्रह्मनंद सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form