कर्नलगंज तहसील परिसर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन।

गोण्डा - स्थानीय तहसील में तैनात नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व राजस्व लेखपाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सीताराम मौर्या, लेखपाल मुन्ना लाल मिश्र, राजेन्द्र पांडेय को विदाई दी गयी। सम्मान स्वरूप तहसीलदार बृजमोहन द्वारा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सीताराम मौर्य, लेखपाल मुन्ना लाल मिश्र व राजेन्द्र पांडेय को रामचरितमानस की पुस्तक दे कर सुखमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष राम बहादुर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक कैलाश सिंह, अवधेश दूबे, भानु प्रताप सिंह व अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form