छेडछाड करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,पास्को एक्ट के तहत हुई कार्यवाई

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
               उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-163/21, धारा- 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- जगदम्बा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मोतीगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना मोतीगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जगदम्बा पुत्र रामअधार बरुवार नि0 पेडारन थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-163/21, धारा-354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 राकेश पाल मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form