बलवा करने में शामिल आरोपी फिरोज गिरफ्तार,8 धाराओं में चल रहा था वांक्षित।

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 161/21, धारा 147,148, 323, 504,506,427,342,452 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने  साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर बलवा करते हुए वादी फौजदार सोनी पुत्र मंगलशाह सोनी नि0 भौरीगंज थाना परसपुर व उसके परिजनो को मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा अरेस्ट कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. फिरोज पुत्र सत्तार नि0 भौरीगंज थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form