करनैलगंज/गोंडा- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी जुबेर खान का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज में भव्य स्वागत किया। जुबेर खान ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर यहां बैठक करके कोरोना काल मे कितने लोगों को दवा की किट सेनिटाइजर आदि वितरित किया गया है तथा नवनिर्वाचित बीडीसी व ग्राम प्रधान को भेजा गया बधाई पत्र मिला है या नही इसका जायजा लेने आये है। उन्होंने कहा कि जिले में न्याय पंचायतवार कमेटी का गठन हो चुका है। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत के साथ ही नगर पालिका स्तर की कमेटी गठित करने पर चर्चा किया जायेगा। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की कमी से लोग मौत की नींद से रहे थे। मरीजों को अस्पताल में भर्ती नही लिया जा रहा था। उस समय कांग्रेस हेल्पलाइन चलाकर लोगों की मदद कर रही थी। उन्होंने कहा देश व प्रदेश की सारी सम्पति बेची जा रही है, डीजल, पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है। जिससे जनता की समस्या बढ़ती जा रही है। जिले के प्रभारी व प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, प्रदेश महासचिव सैद अली नकवी, पीसीसी सदस्य तौवाज खां, मयंकर यादव, त्रिलोकीनाथ तिवारी, अतीक खां, चांद मोहम्मद खां, लल्लू यादव, नफीस खां, समीम खां आदि लोग मौजूद रहे।
Tags
Gonda