लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,करनैलगंज क्षेत्र का मामला

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 143/2021 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामसिंह यादव पुत्र इन्दर यादव को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामसिंह यादव पुत्र इन्दर यादव नि0 घरकुइया थाना करनैलगंज गोण्डा।

दर्ज अभियोग-
01. मु0अ0सं0-143/2021 धारा 363,366 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 योगेश कुमार सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form