विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह हुआ पौधरोपण,संरक्षण का लिया संकल्प,लोगों को किया जागरूक

करनैलगंज (गोण्डा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील करनैलगंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पौधारोपण किया। नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डीपी मौर्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यज्ञसेनी की अगुवाई में समाजसेवियों ने कालेज के प्रांगण में आम, अमरूद, समी, चितवन व अन्य फलदार वृक्षों का रोपण किया तथा वृक्षों के सरंक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर मुकेश कुमार वैश्य, कन्हैयालाल वर्मा, आशीष गिरी, अर्चित पाण्डेय, क्षेमेश्वर पाठक आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर संतोषी माता मंदिर एवं विवेकानंद स्कूल में शहतूत और शमी के पौधे का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया, इस मौके पर जिला कार्यसमिति श्रीराम सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मीनाराय खेतान, आशीष सोनी,भगवानदीन कश्यप, नरेंद्र आदि मौजूद रहें। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के निर्देशानुसार करनैलगंज तहसील के सभी इकाइयों में पौधारोपण किया गया। जिसमें करनैलगंज नगर इकाई नगर मंत्री अभिनव सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण हुआ। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सूरज शुक्ला, तहसील संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, अनुराग मौर्य, अजय श्रीवास्तव आदि ने पौधरोपण किया।
इसी क्रम में परसपुर विकास मंच से अरुण सिंह के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर में प्रधानाध्यापिका साधना सिंह व सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह ने आम, अमरूद व नीम का वृक्ष लगाया।
 इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा पर्यावरण पर सबका हक है इसलिए इसकी रक्षा करना भी सभी का कर्तव्य है। उन्होंने अपने टीम के साथ शहर के कई जगहों पर वृक्षारोपणकर लोगों को जगरूक किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form