पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के बाद ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

करनैलगंज (गोण्डा)। विश्व पर्यावरण दिवस पर योगाचार्य आदर्श मिश्र ने पौधरोपण के साथ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। सर्वप्रथम शनिवार की सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सभी योग साधकों ने अपने-अपने खेत व घरों के आस-पास वृक्षारोपण किया। उसके बाद दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में पेड़ लगाने के महत्व पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। योगाचार्य ने लोगों को  वृक्षारोपण के लाभ व उनके संरक्षण से संबंधित बिभिन्न उपाय बताए। 
  ऑनलाइन प्रतियोगिता में सिविल लाइन के अमन सिंह ने बताया वृक्षों को धरती का सौंदर्य माना जाता है। पूरी धरती पर हरियाली होने की वजह से ही धरती रंग-बिरंगी दिखाई देती है। हरी-हरी घास वाले पहाड़ी क्षेत्र और हर मौसम में खिलने वाले फूल ही हमारा मन मोह लेते हैं। घने जंगलों की हरियाली को देखकर हृदय खुशी से भर जाता है।
   इस कार्यक्रम में तरबगंज से आशीष ,बेलसर से हिमांशु, करनैलगंज से कमलेश, प्राची, सुभाष, इंटियाथोक से विपिन, कटरा से शिवम पाण्डेय, सार्थक सिंह, वैभव यादव, झंझरी से नीतू पाठक, रानी बाज़ार से महेश गुप्ता, परसपुर से अमित गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form